PM Kisan Next Installment

PM Kisan Next Installment –  Amount, Date, Eligibility & Check Status

भारत सरकार ने देश के किसानों के लिए एक योजना लॉन्च जिसका नाम प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना है। यह एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसे 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत देश के किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी खेती और रोज़गार की ज़रूरतों को पूरा कर सकें। इस योजना में आवेदन करने के बाद किसान को हर 4 महीने में ₹2000 की किस्त दी जाती है, जिसे PM Kisan Next Installment के रूप में जाना जाता है। यह धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है, जिससे उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़ें।

PM Kisan Next Installment क्या है?

Next Installment वह अगली ₹2,000 की किस्त है, जो सरकार द्वारा पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना के तहत दी जाती है। इस योजना में किसानों को हर साल कुल ₹6,000 की सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है। जब एक किस्त जारी हो जाती है, तो उसके बाद आने वाली अगली ₹2,000 की भुगतान राशि को ही PM Kisan Next Installment कहा जाता है।

Overview of PM Kisan Samman Nidhi Yojana

Descriptions Details
Scheme NamePM Kisan Samman Nidhi
Launched byCentral government
Launched year2019
BenefitsFarmers get financial assistance of ₹6000 annually
BeneficiaryIndian farmers
Application modeOnline
Official websitepmkisan.gov.in

Benefits of PM Kisan Next Installment

  • इसके जरिए किसानों को ₹2000 की क़िस्त उनके Bank Account में मिलती है। 
  • आने वाली Installment के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है। 
  • मिलने वाली आर्थिक सहायता के जरिए किसानों को खेती के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ता। 
  • इस धनराशि से किसान के परिवार की छोटी मोटी जरुरत भी पूरी हो जाती है। 
  • यह धनराशि DBT के माध्यम से सीधा किसान के Bank Account में आती है।

PM Kisan Next Installment के लिए पात्रता

  • किसान भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • किसान का Bank Account आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 
  • पोर्टल पर किसान की eKYC प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। 
  • राज्य सरकार के रिकॉर्ड में किसान का नाम अपडेट होना चाहिए।

PM Kisan Beneficiary List में नाम कैसे देखें?

अगर आपका नाम Beneficiary List में है तो ही आपको PM Kisan Next Installment मिलेगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “Farmer Corner” में जाएं।
  • यहाँ “Beneficiary List” के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा। 
  • यहाँ आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएँगी। 
  • यहाँ अपना District, Sub District, Block और Village का चयन करें। 
  • अब “Get Report” के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Beneficiary List आ जाएगी।

PM Kisan Next Installment कब आएगी?

PM Kisan Samman Nidhi योजना की अगली PM Kisan Next Installment Date अभी जारी नहीं की गई है। यह इस योजना की 22वी Installment होने वाली है। इस योजना की 21वी क़िस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। यह अनुमान लगाया जाता है कि इसकी अगली 22वी क़िस्त फरवरी में जारी की जा सकती है।

PM Kisan Next Installment List

Installment NumberRelease Date
1st Installment24 February 2019
2nd Installment24 May 2019
3rd Installment1 November 2019
4th Installment4 April 2020
5th Installment25 June 2020 9 August 2020
6th Installment9 August 2020
7th Installment25 December 2020
8th Installment14 May 2021
9th Installment10 August 2021
10th Installment1 January 2022
11th Installment1 June 2022
12th Installment17 October 2022
13th Installment27 February 2023
14th Installment27 July 2023
15th Installment15 November 2023
16th Installment28 February 2024
17th Installment18 June 2024
18th Installment5 October 2024
19th Installment24 February 2025
20th Installment2 August 2025
20st Installment19 November 2025

PM Kisan Yojana में आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “New Farmer Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपके सामने “Registration Form” आ जाएगा। 
  • यहाँ अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें। 
  • अब ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपना State चुनें। 
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करके “Get OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • OTP दर्ज करके वेरीफाई करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर “Application Form” आ जाएगा। 
  • यहाँ आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएँगी। 
  • मांगी गई जानकारी सही दर्ज करें। 
  • इसके बाद आपसे कुछ दस्तावेज़ मांगे जाएंगे। 
  • मांगे गए दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब Application Form चेक करें।
  • अंत में “submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपको आपकी किसान आईडी मिलेगी उसे नोट कर ले।

PM Kisan Status Check Aadhar Card

अगर आपने इस योजना में अप्लाई करा है और PM Kisan Beneficiary Status देखना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “Farmer Corner” में जाएं। 
  • यहाँ “Know Your Status” के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • यहाँ अपना “Registration number” नंबर दर्ज करें। 
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करें। 
  • इसके बाद “Get OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद PM Kisan Status आपकी स्क्रीन पर इसका स्टेटस दिख जाएगा। 

Registration नंबर कैसे पता करें?

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “Know Your Status” के option पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Know Your Registration Number” के option पर क्लिक करें। 
  • अब आधार पर क्लिक करें।
  • यहाँ आधार नंबर दर्ज करें। 
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Get Aadhar OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • OTP दर्ज करने के बाद आपको Registration Number मिल जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. PM Kisan Next Installment Date क्या है?

इसकी Next Installment Date अभी जारी नहीं की गई है पर यह अनुमान लगाया जाता है कि इसकी अगली इन्सटॉलमेंट डेट फरवरी में हो सकती है।

2. अगर PM Kisan Next Installment ना मिले तो क्या करें?

सबसे पहले अपना eKYC स्टेटस और बैंक अकाउंट डिटेल्स वेरिफाई करें। अगर कोई Error हो तो नजदीकी के CSC सेंटर  पर जाकर सही करें।

3. क्या eKYC कराना जरुरी है?

हाँ, अगर आप योजना का लाभ पाना चाहते है, तो eKYC कराना जरुरी है। 

4. क्या हर Installment के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है?

नहीं, एक बार रजिस्ट्रेशन सफल हो जाने के बाद दोबारा अप्लाई करने की ज़रूरत नहीं है, बस जानकारी अपडेट होनी चाहिए।

5. PM Kisan Next Installment में कितना अमाउंट मिलता है?

इस योजना में किसान को ₹6000 तीन Installments में दिए जाते है, जिसमे ₹2,000 हर Installment में मिलते है। 

6. क्या इस योजना में अप्लाई करने के बाद इसका स्टेटस देख सकते है?

हाँ, इस योजना में अप्लाई करने के बाद इसका स्टेटस देख सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top